अगर आप Rs 5,000 तक की कीमत के अंदर सबसे सस्ते 4जी मोबाइल फोंस की खोज कर रहे हैं, तो आज हम आपको भारत में मिलने वाले टॉप 10 एंड्राइड स्मार्टफोंस के अलावा टॉप मोबाइल फोंस के बारे में भी बताने वाले हैं। इस लिस्ट में हमने Rs 5,000 में आने वाले टॉप 10 मोबाइल फोंस को शामिल किया है, जो आपको कहीं न कहीं बहुत अधिक पसंद आयेंगे, इसके अलावा परफॉरमेंस, कैमरा और डिस्प्ले के अलावा यह डिवाइस अच्छे खास डिजाईन से भी लैस हैं। अब जैसा कि हम जानते हैं कि इस कीमत में भारत में ऐसे बहुत से स्मार्टफोंस हैं, जो रौशनी में आने की तलाश देख रहे हैं, इसका मतलब है कि इस श्रेणी में यानी Rs 5,000 और उसके अंदर और इसके कुछ ऊपर आने वाले स्मार्टफोंस का बाजार भारत में काफी बड़ा है, इस लिस्ट में आपको सबसे पहले Xiaomi मिल जाएगा, इसके अलावा आपको इस श्रेणी में माइक्रोमैक्स मिल जाएगा, इसी श्रेणी में कई अन्य कंपनियां जैसे इंटेक्स, टेक्नो और कोमियो भी शामिल है, इसके अलावा सैमसंग और अन्य कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोंस को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। अब आप इतने ज्यादा स्मार्टफोंस को देखकर वाकई दंग रह जाने वाले हैं, और इस बारे में विचार करने पर मजबूर हो जाने वाले हैं कि आखिर आप किस डिवाइस को अपने अगले डिवाइस के तौर पर इस कीमत में ले सकते हैं। आइये आपकी इस समस्या का समाधान करते हैं, और जानते हैं Rs 5,000 की कीमत में आने वाले सबसे सस्ते 4जी मोबाइल फोंस के बारे में।
Samsung Galaxy M01 Core भी एंड्रॉइड 10 जो एडिशन पर काम करता है. स्मार्टफोन रेड, ब्लैक और ब्लू कलर में आया है. स्मार्टफोन में 5.3 इंच की HD Plus रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल रही है. यह स्मार्टफोन 3000mAh बैटरी से लैस है और इसमें 1GB रैम तथा 16GB स्टोरेज दिया गया है लेकिन अगर आप 2GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प की ओर जाना चाहते हैं तो आपको Rs 1000 खर्चा करने होंगे.
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 5.14" (720 x 1480) |
Camera | : | 8 | 5 MP |
RAM | : | 2 GB |
Battery | : | 3000 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | Mediatek MT6739WW |
Processor | : | Quad-core |
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Go स्मार्टफोन में 5.0 इंच की HD डिस्प्ले रेज़ोल्यूशन 1280X720 पिक्सल के साथ दी गयी है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वैड कोर प्रोएस्सर से लैस है और इसे एंड्राइड ओरियो (गो एडिशन) पर लॉन्च किया गया है।
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 5" (720 X 1280) |
Camera | : | 8 | 5 MP |
RAM | : | 1GB |
Battery | : | 3000 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | Qualcomm Snapdragon 425 |
Processor | : | Quad |
Gionee F8 Neo एक बजट स्मार्टफोन है जो ओक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित है। यह एक बढ़िया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जो कई बढ़िया फीचर्स जैसे फेस अनलॉक, ब्युटि मोड, नाइट मोड से लैस है। फोन में 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। डिवाइस ओक्टा-कोर Unisoc SC9863 SoC द्वारा संचालित है और इसे 2GB रैम व 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 5.45" (720 x 1440) |
Camera | : | 8 | 5 MP |
RAM | : | 2 GB |
Battery | : | 3000 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | Unisoc SC9863 |
Processor | : | Octa-core |
आपको बता देते है कि Lava Z1 ऐसा मोबाइल फोन है जिसे पहले दफा इंडिया में ही डिजाईन भी किया गया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। फोन में आपको मीडियाटेक Helio A20 प्रोसेसर और 2GB रैम भी मिल रही है। फोन में आपको एक 5MP का कैमरा सेंसर रियर पैनल पर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको एक 3100mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। इसके साथ ही आपको फोन में 16GB स्टोरेज भी मिल रही है।
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 5.0" (480 x 854) |
Camera | : | 5 | 5 MP |
RAM | : | 2 GB |
Battery | : | 3100 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | Mediatek MT6761 Helio A20 |
Processor | : | Quad-core |
I Kall K201 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जो बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है। यह 6.26 इंच की डिस्प्ले से लैस है। यह मेड इन इंडिया फोन है और एक साल की वारंटी के साथ आया है। फोन 1.3GHz SC9832A क्वाड-कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 2GB रैम व 16GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 6.26" (480 x 960) |
Camera | : | 8 | 5 MP |
RAM | : | 2 GB |
Battery | : | 3000 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | NA |
Processor | : | Quad Core |
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता Karbonn का नया Karbonn X21 एंट्री-लेवल स्मार्टफोन आरएस 4,999 में आया है। Phone में 5.45 एनसीएच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल है। फोन में 8MP का प्राइमरी लेंस दिया गया है और सेल्फी के लिए यह 5MP का फ्रंट कैमरा ऑफर करता है।
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 5.45" (720 x 1440) |
Camera | : | 8 | 5 MP |
RAM | : | 2 GB |
Battery | : | 3000 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | Unisoc SC9863 |
Processor | : | Octa |
Itel ने अपना A25 Pro अक्तूबर 2020 में लॉन्च किया था। Itel A25 Pro एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें 5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है और इसका रेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। यह फोन 1.4GHz Unisoc 9832E क्वाड-कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 2GB रैम व 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 5.0" (1280 x 720) |
Camera | : | 5 + 5 + 2 | 2 MP |
RAM | : | 2 GB |
Battery | : | 3020 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | NA |
Processor | : | Quad Core |
Pansonic Eluga i7 में 5.46 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1440x720p है. फोन में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मिल रहा है. इस ड्यूल सिम फोन में 8MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है. फोन में 4000mAh की बैटरी मिल रही है और डिवाइस MediaTek MT6737H क्वाड-कोर CPU द्वारा संचालित है.
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 5.45" (720 x 1440) |
Camera | : | 8 | 8 MP |
RAM | : | 2 GB |
Battery | : | 4000 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | MediaTek MT6737H |
Processor | : | Quad |
नोकिया 1 एक एंड्राइड Oreo ( Go Edition) के साथ लॉन्च किया गया एक सस्ता 4जी मोबाइल फोन है, इस मोबाइल फोन को 1GB की रैम और मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. यह एक लाइटवेट एंड्राइड OS पर चलने वाला फोन है. हालाँकि इस डिवाइस को हमने इस लिस्ट में इसलिए शामिल किया है, क्योंकि यह लैग आदि के मामले में ज्यादा बेहतर है. इसके साथ आपको कुछ चेंज करने योग्य कवर्स भी दिए जा रहे हैं.
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 4.5" (480 x 854) |
Camera | : | 5 | 2 MP |
RAM | : | 1 GB |
Battery | : | 2150 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | Mediatek MT6737M |
Processor | : | Quad |
Micromax Bharat 2 Plus को 2017 में Bharat 3, और Bharat 4 के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन यह अब भी Rs 5000 की श्रेणी में आने वाले फोंस की कगार में शामिल है। यह एक बेसिक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जो 4 इंच की WVGA TFT डिस्प्ले के साथ आता है और बड़े बेज़ेल्स से घिरा हुआ है। इसका रेजोल्यूशन 480 x 800 पिक्सल है। फोन में 1,600mAh की बैटरी दी गई है।
SPECIFICATION | ||
---|---|---|
Screen Size | : | 4" (480 x 800) |
Camera | : | 5 | 2 MP |
RAM | : | 1 GB |
Battery | : | 1600 mAh |
Operating system | : | Android |
Soc | : | NA |
Processor | : | Quad |
टॉप 10 स्मार्टफोंस, जो आते हैं Rs 5,000 के आसपास | Seller | Price |
---|---|---|
Samsung Galaxy M01 Core | Tatacliq | ₹ 5,998 |
Xiaomi Redmi Go | Amazon | ₹ 5,999 |
Gionee F8 Neo | Tatacliq | ₹ 5,199 |
Lava Z1 | Amazon | ₹ 5,999 |
IKall K201 | Flipkart | ₹ 4,789 |
KARBONN X21 | Flipkart | ₹ 5,999 |
Itel A25 Pro | Flipkart | ₹ 4,999 |
Panasonic Eluga i7 | Amazon | ₹ 5,499 |
Nokia 1 | Tatacliq | ₹ 3,649 |
Micromax Bharat 2 Plus | Flipkart | ₹ 3,418 |